आज 23 प्रदेशों में तूफानी बरसात का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी 

 

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार यानि एक जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।  मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी 1 जुलाई 2026 को हरियाणा, बिहार, दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं तेज आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसी के साथ ही 5 प्रदेशों में ओले गिरने की भी चेतावनी है।

वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक बरसात का कहर देखने को मिलेगा। असम में बाढ़ का कहर अभी और बढऩे वाला है। पश्चिमी राज्यों के लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी प्रदेशो में रहने वाले लोगों के लिए भी चेतावनी है। कई जगहों पर बरसात के चलते तापमान में कमी देखने को मिलेगी। 2 जुलाई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पडऩे की संभावना है।

निचले क्षोभमंडल स्तर में पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 1 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे...

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार के 23 राज्यों में मौसम खराब रहेगा। इन में यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।