हरियाणा, राजस्थान समेत 15 प्रदेशों में 14 घंटे के भीतर तूफानी बरसात का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेगी हवा
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने आज शनिवार यानी 18 जुलाई को हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 15 प्रदेशों में भारी बरसात और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बरसात के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लोगों के लिए भी टेंशन वाला अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में आसमानी बिजली गिरने और बादल गरजने की चेतावनी है।
वहीं, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। उत्तर प्रदेश, उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय संचरण बना हुआ है। इसके अलावा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे भारी से अति बारिश की संभावना बनी हुई है।
इन प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को देश के 15 प्रदेशों में मौसम ख्खराब रहेगा। इनमें हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है।