SIRSA में आवारा कुत्तों का आतंक, शहरवासी करें एजेंसी का सहयोग: रमेश मेहता

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर में आवारा खुंखार एवं हमलावार कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर परिषद द्वारा एजेंसी को इन कुत्तों को पकड़ कर इन की वैक्सीन करने एवं गांव नटार में स्थित शेल्टर में भिजवाने के लिए सतगुरु सेवा समिति को यह ठेका दिया है। शहर वासियों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने 2 टोल फ्री नंबर 18008898229 और 18008907229  जारी किए गए हैं।

कॉलोनी में जहां भी कुत्तों की समस्या है तो आप इन टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाएं और एजेंसी के कर्मचारी से अपना शिकायत नंबर अवश्य ले लें। अगर जारी किए गए टोल फ्री  नम्बर बंद पड़े हों या एजेंसी का कर्मचारी फोन ना उठा रहो तो आप तुरंत मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर को इस नंबर 96135-52222 पर सूचना दें, तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और समस्या का समाधान होगा।


वार्ड नंबर 3 के पार्षद रमेश मेहता ने बताया कि सिरसा शहर में स्ट्रीट डॉग/गलियों में घूमने वाले कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर परिषद द्वारा अधिकृत एजेंसी नियुक्त की गई है, जो उनका वैक्सीनेशन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी। कुछ लोग अज्ञानता या स्वार्थवश यह झूठी अफवाह फैला रहे हैं कि कुत्तों को वैक्सीनेशन के बाद गांव नटार स्थित शेल्टर होम में स्थायी रूप से रखा जाएगा। यह पूरी तरह भ्रामक और निराधार है। सच्चाई यह है कि वहां केवल वैक्सीनेशन व आवश्यक प्रक्रिया की जाती है, जिसके बाद कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ा जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि शहर में कुत्तों के काटने के कारण कई लोगों को रैबिज हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग जख्मी भी हो चुके हैं। पार्षद रमेश मेहता ने सभी शहर वासियों से अनुरोध किया कि कुत्तों की  इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए आप एजेंसी के कर्मचारियों का सहयोग करें, उनके काम में किसी प्रकार की बाधा न डालें।