नाथूसरी चौपटा में स्ट्रीट लाइटें बंद, शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा

 

mahendra india news, new delhi
एक महीने पहले सितंबर में लगाई गई थीं लाइटें, मैन चौक से भट्टू रोड और नोहर रोड तक अंधेरा होने से दुकानदार परेशान

नाथूसरी चौपटा में स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण शाम ढलते ही सडक़ों पर अंधेरा छा जाता है। चौपटा के मैन चौक से भट्टू रोड और नोहर रोड पर करीब एक महीने पहले यानि सितंबर 2026 में लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन रात्रि के समय इनके नहीं जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुकानदारों को दुकानों में चोरी होने का डर सताने लगा है। क्योंकि अभी ठंड का मौसम शुरू हो गया है। आने वाले समय में धुंध का मौसम भी शुरू हो जाएगा। 

नाथूसरी चौपटा के दुकानदार संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, सोहनलाल और होशियार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ चौधरी देवीलाल चौटाला मैन चौक से भट्टू रोड व नोहर रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, ताकि रात के समय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। लेकिन लाइटें नहीं जलने के कारण शाम होते ही इन मार्गों पर अंधेरा छा जाता है।

दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द चालू करवाया जाए, ताकि बाजार और मुख्य मार्गों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी मिल सके और लोगों को परेशानी न हो।