डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, शिकायत व सुझाव के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
mahendra india news, new delhi
SIRSA जिला में रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू बनी हुई है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही खरीदारी करें। जिला में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
SIRSA जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां नागरिक डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस से संबंधित जानकारी या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 01666-248422 पर संपर्क कर सकते हैं। रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल की सुचारू आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए पांच नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
उनकी टीमें लगातार निरीक्षण और छापेमारी कर रही हैं तथा 11 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जिसमें 15 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। यह कार्यवाही लगातारी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 27 गैस एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
कालाबाजारी, जमाखोरी और गैस के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त निगरानी रख रहा है और समय-समय पर जांच भी की जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की उपलब्धता पूरी तरह पर्याप्त है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण न करें और प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और यदि कहीं कोई अनियमितता नजर आए तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।