हरियाणा के गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने को लेकर डीईओ सख्त आदेश

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर अब कई बिना मान्यता के स्कूल चल रहे हैं। प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने बारे शिक्षा विभाग निदेशालय पंचकूला के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। 

इसी के साथ ही शिक्षा विभाग की ओर जल्द से जल्द गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करके उनकी सूची शिक्षा विभाग निदेशालय पंचकूला में भेजने के आदेश जारी कर दिए गये है। प्रदेश में बिना मान्यता के स्कूल चल रहे हैं। इनकी सूची विभाग ने पहले भी जारी की थी। 

 शिक्षा निदेशालय ने 22 जिलों के अंदर सर्वे कर 687 स्कूलों की पहचान की है, जोकि 3 साल से उच्च अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर शिक्षा के नाम पर दुकानें चला रहे थे।

सर्वे रिपोर्ट में उजागर हुआ है कि 687 स्कूलों के पास न मान्यता से संबंधित दस्तावेज मिले और न ही विशेष समयाविधि तक दाखिले करने के अधिकार से कोई संबंधित दस्तावेज मिले।