स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में स्टूडेंट आउटरीच कैंपेन का आयोजन

 
mahendra india news, new delhi

 स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियावाली में स्टूडेंट आउटरीच कैंपेन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कर्नल वैभव सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय सेना में करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी सैनिक स्कूल, मेरिट स्कूल एवं एनडीए की परीक्षा पास करके न केवल एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि देश सेवा का गौरव भी हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिरसा के जिला परिषद के सीईओ श्री सुभाष चंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सेना में भर्ती होना गर्व की बात है। सेना में केवल जाने का समय होता है, आने का कोई निश्चित समय नहीं होता, इसलिए हमें सेना और सैनिकों का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर रिसालदार नरेंद्र सिंह, हवलदार अनिल कुमार, सूबेदार लालचंद शर्मा, सूबेदार सुबे सिंह, मनीष लूना, इंद्रपाल, रिटायर्ड फौजी राजाराम गोदारा, उदय राम बिजारणिया, लक्ष्मी सुथार, सतवीर वालिया, फौजी रण सिंह खोथ, फौजी अजीत सिंह गोरछीया, निहाल सिंह खोथ कुलवंतो बेनीवाल सहित अन्य पूर्व सैनिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राकेश गोरछीया, डॉ. निशा गुप्ता, सरला खोथ डॉ. राम कृष्ण खोथ रोहतास जांगड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति और उज्ज्वल करियर के प्रति प्रेरित करना रहा। स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।