अरनियावाली के स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा वाघा बॉर्डर का रिट्रीट समारोह, BSF जवानों से हुए रूबरू

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव अरनियावाली स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान वाघा बॉर्डर पर आयोजित भव्य रिट्रीट सेरेमनी (बीटिंग द रिट्रीट परेड) का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत इस गौरवशाली आयोजन को करीब से देखा और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के शौर्य, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण को जाना।

इस अवसर पर परेड का नेतृत्व कर रहे जांबाज बीएसएफ अधिकारी डीएस माहेरिया से भी स्कूल के विद्यार्थी रूबरू हुए। स्कूल की छात्राओं मनीषा सहारण और मारिया ने अधिकारी से विशेष बातचीत की और उनके अनुभवों को जाना।

स्कूल संचालक रामकिशन खोथ ने बताया कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के अनुशासन, साहस और समर्पण को देखकर विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश की सुरक्षा और सैनिकों के बलिदान को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।  

उन्होंने कहा कि वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखना विद्यार्थियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला प्रेरणादायक अनुभव है।