कर्नाटक में अपनी अमिट छाप छोड़ी गुडियाखेड़ा के विद्यार्थियों ने, भारत स्काउट्स गाइड्स नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में रहे उपविजेता
mahendra india news, new delhi
कर्नाटक में संपन्न हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में सिरसा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियाखेड़ा के स्काउट्स गाइड्स ने अपनी हरियाणवीं परंपराओं और संस्कृति का लोहा मनवाते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। बीती 22 से 26 जनवरी तक कर्नाटक में हुए इस कैंप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियाखेड़ा के 21 सदस्यीय विद्यार्थियों के दल ने भाग लिया।
इस दल का नेतृत्व जिला कंटीजेंट के रूप में आनंद प्रकाश कारगवाल, स्काउट मास्टर मुकेश शर्मा, दुलीचंद व गाइड कैप्टन विमल देवी एवं कुमारी डिंपल ने किया। दल में 7 स्काउट्स प्रिंस, पुनीत, कुसुम, अंकुश, अक्षय, रोहित, अमनदीप एवं 9 गाइड्स चेतना, सरिता, अनु, सविता, खुशबु, पारुल, ललिता, प्रियंका, प्रियंका रानी ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने कैंप में हरियाणवीं संस्कृति खासकर शादी समारोह, फूड प्लाजा जिसमें दूध दही का खाना, हरियाणवीं लोकनृत्य, तीज त्योहारों की भव्यता आदि का प्रभावित करने वाला प्रस्तुतिकरण किया जिसके आधार पर हरियाणा की इस टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। हरियाणा के उपविजेता की ट्रॉफी अजय सिंह भाटी ने प्राप्त की।
कैंप के अंतिम दिन रात को कैंप फायर में उपरोक्त विद्यार्थियों ने हरियाणवीं संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए, लोकसंगीत व नृत्य में भी टीम ने जलवा बिखेरा। हरियाणा की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षाधिकारी सुनीता साईं, खंड शिक्षाधिकारी सतबीर सिंह ढिढारिया, राजकीय विद्यालय गुडियाखेड़ा के प्रधानाचार्य उमेद सिंह ढाका, डीपीई सुधीर कौशिक, जिला सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लों, डीओसी स्काउट्स इंद्र सैन, डीओसी गाइड्स ऊषा गुप्ता, लखविंद्र बराड़, सरला बीओसी, बीओसी पवन कुमार (सिरसा), जगदीश चांदोरा, गुरदास सोनी एवं हैडमास्टर सुशील कुमार ने विद्यार्थियों के दल व उनके साथ कर्नाटक गए शिक्षकों को बधाई दी है।