12वीं के परीक्षा परिणाम में न्यू विकास सीनियर सैकेंडरी स्कूल चामल के विद्यार्थी छाए
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित किए गए 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू विकास सिनियर सैकेंडरी स्कूल चामल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 16 विद्यार्थियों ने मैरिट और 16 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से अधिक अंक लेकर परीक्षा पास की।
जिसमें भावना सुपुत्री डा. अमर सिंह नैण धौत्तड़ ने 456 अंक लेकर प्रथम स्थान, स्नेहा सुपुत्री अंग्रेज कुमार चामल व वंशिका सुपुत्री प्रवीण कुमार चामल ने 448 अंक लेकर द्वितीय स्थान व नवीन सुपुत्र राम प्रताप ने 440 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंजाबी विषय में 4 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
ईशान कुमार सुपुत्र लालचंद ने बिजनेस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इस अच्छे परिणाम के लिए स्कूल संचालक रोशन लाल ने सभी विद्यार्थियों वे अभिभावकों को बहुत बहुत-बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रिंसिपल रजनी अरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी स्कूल का परीक्षा परिणाम परिणाम 100 प्रतिशत रहा और यह सब हमारे स्कूल स्टाफ की मेहनत का नतीजा है।