राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, छात्रा तमन्ना ने बैचलर ऑफ फार्मेसी में पाया पहला स्थान

 

mahendra india news, new delhi
 पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज द्वारा बैचलर ऑफ फार्मेसी के चौथे समेस्टर के घोषित परिणामों में राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, सिरसा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया। संस्थान के चेयरमैन एनके गुप्ता ने बताया कि बैचलर ऑफ फार्मेसी के चौथे सेमेस्टर के घोषित परिणामों में इस समेस्टर की छात्रा तमन्ना पुत्री अशोक कुमार ने 700 में से 586 अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान तथा जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

वहीं छात्र वंश पुत्र योगेश कुमार ने 539 अंक प्राप्त कर संस्थान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार डिप्लोमा इन फार्मेसी के प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्रगट सिंह ने 1000 में से 805 अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान  के चेयरमैन नरेश गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता व संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्थान चेयरमैन गुप्ता ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर ही बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ अध्यापकों का मार्गदर्शन और समर्पण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्यापकों ने प्रत्येक विषय को पूरी लगन से पढ़ाया और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रेरित किया।