राष्ट्रीय कव्वाली प्रतियोगिता में चमके शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज SIRSA के विद्यार्थी, हासिल किया द्वितीय स्थान

 

mahendra india news, new delhi
  हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सुरों से बांधा समां, सीडीएलयू का बढ़ाया मान
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बैनर तले शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 8वीं एआईयू राष्ट्रीय कव्वाली प्रतियोगिता जश्न-ए-कव्वाली में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद में 1 से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थी साहिल (बीए द्वितीय वर्ष), हर्ष (एम.कॉम द्वितीय वर्ष) और हर्षदीप (बीए प्रथम वर्ष) ने अपने सुरों के शानदार संगम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय मार्गदर्शक पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा को जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर अनिल रोहिल्ला ने किया, जबकि संगीत निर्देशक अनिल शर्मा के मार्गदर्शन ने टीम को सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं सीडीएलयू से डीएसडब्ल्यू नॉमिनी डॉ. राजेश छिकारा ने भी टीम का उत्साहवर्धन किया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

डीएसडब्ल्यू डॉ. कुंडू व डीवाईडब्ल्यू डॉ. मंजू नेहरा ने भी टीम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कॉलेज की इस उपलब्धि पर डेरा सच्चा सौदा के चेयरमैन दान सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की प्रबंधन समिति के सदस्य चरणजीत इन्सां, रिटायर्ड कर्नल नरेंद्रपाल सिंह तूर, आर.के. बजाज, आर.के. चौहान, कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शशि आनंद तथा प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. बाबूलाल व अशोक कुमार ने विजेता टीम को बधाई दी।