यूनिवर्सिटी टॉप-10 में छाए शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज SIRSA के छात्र, हर संकाय में बजा डंका

 

 mahendra india news. new delhi

सिरसा शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सिरसा के विद्यार्थियों ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है।

बैचलर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) प्रथम सेमेस्टर में दक्ष ने पहला स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया, जबकि कपिल देव दूसरे और जशनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। शिवांश, निर्मल सिंह और यश पुनिया ने भी क्रमश: चौथा, पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया। बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी डाटा साइंस) में पियूष ने तीसरा, सुखबीर ने चौथा, नितेश ने पांचवां तथा जशन ने आठवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

वहीं बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर में मेहकदीप ने पांचवां, गुरप्रीत सिंह ने सातवां और राम सिंह ने नौवां स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैचलर आॅफ फिजिकल एजुकेशन प्रथम सेमेस्टर में मोनिश ने तीसरा, गौरव कुमार ने चौथा और विक्रम सिंह ने आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं बैचलर आॅफ फिजिकल एजुकेशन तृतीय सेमेस्टर के परिणामों में रवि कुमार ने पहला, महेश कुमार ने दूसरा, रमेश ने तीसरा, हिटलर ने चौथा, श्रीराम ने पांचवां, सुरेंद्र ने छठा और जितेश ने सातवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देते हैं। कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शशि आनंद, प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. बाबूलाल, डॉ. समीर, आशु गर्ग व अमित कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।