श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के वार्षिक खेल उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया जोश और जुनून

 

mahendra india news, new delhi
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद अत्यंत जरूरी: जीना धुरिया
सिरसा। सिरसा के मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टैक्नो स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन की थीम जोश और जुनून में एक संदेश भी निहित था कि छात्रों को हर खेल में जोश और ऊर्जा के साथ भाग लेना और अपने लक्ष्यों की ओर जुनून और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में डी.ई.ओ. सुनीता साईं  तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व कप आर्म रेसलिंग-2026 के कांस्य पदक विजेता निहाल वधवा ने शिरकत की। अन्य गणमान्य अतिथि जनों में शिक्षा विभाग की डी.ई.ई.ओ.  विजय लक्ष्मी, समाजसेवी भूपेश मेहता, जयदेव-सहदेव चैरिटेबल ट्रस्ट केअध्यक्ष व समाजसेवी ललित जैन सहित भीष्म मेहता और अनन्य मेहता ने भी आयोजन की शोभा को बढ़ाया। प्रधानाचार्य जीना धुरिया ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। चैतन्य टैक्नो स्कूल प्रशासन के ए.जी.एम. अंशुल सक्सेना, एजीक्यूटिव डीन बी.जगनाथन राव, असिस्टेंट जोनल कोआॅर्डिनेटर कैरी आनंद, जोनल डीन अल्वर्सन अलवागौंडर ने इस खेल महोत्सव की खूब प्रशंसा की। इस वार्षिकोत्सव खेल उत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना और टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य लीना धुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास करते के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय का हमेशा यही प्रयास रहता है कि उत्तम शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से खेलों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और कुछ समय निकाल कर खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि निहाल वधवा ने अपने अनुभव सांझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर समाजसेवी ललित जैन ने कहा कि वर्तमान में देखा गया है कि अभिभावक अपने बच्चों से दूरी बना रहे हैं, जिसका सीधा असर बच्चों के भविष्य पर पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वो अपने बच्चों को पूरा समय दें, उनकी जिज्ञासा को जानें और उनकी जरूरत के अनुसार लगातार स्पोर्ट करें, ताकि वे बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन ने विद्यालय में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना दिया।