शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने प्रयास मेंटली चैलेंज्ड दिव्यांग चिल्ड्रन स्कूल एवं हेलेन केलर स्कूल का किया शैक्षणिक भ्रमण
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को स्पेशल एजुकेशन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से प्रयास मेंटली चैलेंज्ड दिव्यांग चिल्ड्रन स्कूल एवं हेलेन केलर स्कूल (दृष्टिबाधित दिव्यांग विद्यालय, सिरसा) का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालयों में जाकर बच्चों की शिक्षण प्रक्रिया, उनके व्यवहार, तथा शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही विशेष शिक्षण विधियों का अवलोकन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मीना कुमारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता एवं समर्पण के महत्व को समझाया गया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण एक अच्छे विशेष शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभाग की ओर से डॉ गुरजीत कौर, रामस्वरूप, रोहित, सुशील शर्मा एवं विष्णु कुमार मौजूद रहे एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।