राजकीय उच्च विद्यालय कुम्हारिया में बोर्ड परीक्षा में मेरिट हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित 

 
mahendra india news, new delhi

चोपटा खंड के गांव कुम्हारिया के राजकीय उच्च विद्यालय में प्रतिभा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेरिट प्राप्त करने व 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले  छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए अध्यापक रणधीर सिंह भादू ने बताया कि स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में दसवीं कक्षा में बोर्ड की मेरिट हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं पुनीता, प्रिया, रक्षा, वर्षा, कोमल,

योगिता, मीनाक्षी, सुमित, प्रियंका, चेतना, कुलदीप, अभिषेक, साहिल, मनीषा, मुकेश, प्रवीण कुमार, राहुल और मानव को 500 ₹500 नकद व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल मुखिया विनोद कुमार, सत्यनारायण शर्मा, सूर्य प्रकाश, अमर सिंह, बिंदु मंजू, दीपक मेव राजू,  विपुल, सुंदर,  मौजूद रहे।