फ्यूचर फेस्ट एक्सपो-2026 का सफल आयोजन. एआई सत्र और आर्किटेक्ट सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। रॉयल फैमिली द्वारा फ्यूचर फेस्ट एक्सपो-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से उद्योग जगत, शिक्षा, तकनीक, निर्माण और व्यापार क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अभिषेक जैन एडवोकेट, विशेष अतिथि परषोतम गोयल और सान्या डुरावोट चेयरमैन रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अहमदाबाद से पधारे गौतम जैन रहे, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र लिया। उनके सत्र को विद्यार्थियों ने बेहद उत्साह के साथ सुना और शानदार प्रतिक्रिया दी। विद्यार्थियों ने बताया कि यह सत्र उनके लिए नई तकनीकों को समझने और भविष्य की संभावनाओं को जानने का एक बेहतरीन अवसर रहा। एक्सपो में विभिन्न राज्यों से आए प्रदर्शकों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े नवीन उत्पादों, सेवाओं और तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 आर्किटेक्ट्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं निर्माण क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस सफल आयोजन में डूरावॉट और बिल्डिंग मास्टर का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। रॉयल फैमिली उनकी सहभागिता और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती है। रॉयल फैमिली ने सभी अतिथियों, प्रदर्शकों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से फ्यूचर फेस्ट एक्सपो 2026 एक यादगार और अत्यंत सफल आयोजन बना।