सीपीएस अकैडमी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस के सहयोग से जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के लिए सात दिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया

 

 mahendra india news, new delhi

सिरसा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सीपीएस अकैडमी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस के सहयोग से जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के लिए सात दिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।सेठ सागरमल सुराणा जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक एवं बच्चो के साथ साथ तेरापंथ समाज के श्रावकों ने प्रशिक्षण  लिया। कार्यशाला में 55 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सात दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संवाद कौशल एवं आत्मविश्वास में वृद्धि करना था।

कार्यशाला के दौरान सीपीएस जोनल ट्रेनर सिमरन पोखराना, रजत संजय संचेती तथा प्रोविजनल नैशनल ट्रेनर खुशी कोठारी ने विभिन्न गतिविधियों, अभ्यास सत्रों एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के माध्यम से प्रतिभागियों को मंच संचालन, प्रभावी व्यक्तिव कला एवं आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति के गुर सिखाए। इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सिरसा का सक्रिय सहयोग रहा । आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं एवं बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार करती हैं।

इस कार्यशाला की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सह मंत्री प्रथम पवन नवलखा ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मक्खन लाल गोयल व देवेन्द्र डागा, वशिष्ठ अतिथि प्रमोद जैन, रविन्द्र गोयल थे। तेयुप अध्यक्ष कुणाल नोलखा ने बताया कि यह पूरे हरियाणा में प्रथम कार्यशाला हुई है और आगे भी ऐसी कार्यशाला करते रहेंगे कार्यक्रम के सहयोजक दीपक पुगलिया ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने जो सहयोग किया उसके लिए धन्यवाद करते हैं।

जैन स्कूल की प्राचार्या रेणु बाला ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास को बढ़ते हैं। परिषद के प्रभारी सतीश पुगलिया ने कहा कि सिरसा परिषद ने एक साथ दो बैच लगा कि एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंत में तेयुप मंत्री पीयूष पुगलिया ने आए हुए सभी श्रावकों का धन्यवाद किया। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक बताया।