अचानक बजा सायरन, देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिला आपात संदेश, हुए हैरान!!!
May 2, 2026, 15:43 IST
mahendra india news, new delhi
शनिवार के दिन 2 मई 2026 को मोबाइल पर अचानक से सायरन बजने लगा। इस दौरान आए अचानक सायरन से लोग दंग रह गये। आज देशभर के करोड़ों मोबाइल यूज़र्स को "“Extremely Severe Alert" मैसेज मिला, जिससे लोग थोड़े हैरान हो गए।
बता दें कि भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि यह Cell Broadcast तकनीक का टेस्ट मैसेज था, इसका उद्देश्य आपदा या इमरजेंसी के समय नागरिकों तक तुरंत सूचना पहुंचाना है।
बता दें कि इस अलर्ट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, यह केवल एक परीक्षण ((Test)) था।
सरकार का उद्देश्य है कि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय रहते सचेत किया जा सके।।