आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से, इन खिलाडिय़ों पर सबकी नजरें
आईपीएल 2026 का क्रिकेट प्रेमी पूरे तरीके से आनंद ले रहे हैं। आज सेंड के दिन डबल मुकाबले देखने को मिलेंगे। आज 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। एलएसजी को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच की शुरुआत दोपहर साढ़े तीन बजे से होगी।
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में IPL के इतिहास में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ की टीम का पलड़ा भारी देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम इन 6 मैचों में से 4 को अपने नाम करने में कामयाब रही है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2 मैचों को ही जीतने में सफल हो सकी है।
आइपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत के लिए ये सीजन बतौर कप्तान और बल्लेबाज काफी अहम रहने वाला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में ऋषभ पंत ने मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन वह 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अब इस मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उनसे हैदराबाद की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्सको 65 रनों से हराया था। आईपीएल 2026 में एसआरएच ने अभी 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक में टीम को जीत मिली है जबकि एक में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर के खिलाफ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी शानदार लय में दिखाई दी थी। हेड ने 21 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो अभिषेक ने 21 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए थे। वहीं, हेनरिक क्लासन ने 35 गेंदों में 52 रनों का योगदान दिया था।