आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बैटिंग चुनी, कोलकाता से मुकाबला 

 
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में आज हैदराबाद व कोलकाता के बीच कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है। सनराईजर्स हैदराबाद ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें के बीच मुकाबला होने जा रहा है। 


आपको बता दें कि केकेआर पिछले दो मैच जीतकर आई है, लखनऊ के खिलाफ उसे सुपर ओवर में जीत मिली थी. वहीं राजस्थान के खिलाफ केकेआर ने हारी हुई बाजी जीती थी, बता दें कि दोनों ही मैच में रिंकू सिंह ने अर्धशतक लगाया था. वहीं हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 243 रन चेज किए हैं. दोनों ही टीमें जीत की सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगी। 


वैसे देखे तो पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में 3 नंबर पर है. इस आईपीएल में अब तक हैदराबाद ने 9 मैच खेले हैं. इस दौरान 6 मुकाबलों में जीत मिली है तो तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन टीम 
अजिंक्य रहाणे (कप्तान),  रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन टीम
अभिषेक शर्मा,  हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, ईशान किशन,सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा