दादरी अनाज मंडी में सुरजेवाला की हुंकार, बाजरा किसानों को 7 दिन में भावांतर भुगतान देने की मांग
mahendra india news, new delhi
दादरी अनाज मंडी में बाजरा उत्पादक किसानों खेत मजदूरों व आढ़तियों के आंदोलन को कांग्रेस नेता और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक जोरदार हुंकार दी और भाजपा सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का संकेत भी दिया।
सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "शिगूफा CM" हैलीकॉप्टर से उतरें व पंजाब से हरियाणा की ओर मुख करें, तो ही उन्हें अपना घर परिवार छोड़ मंडियों में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर दक्षिण हरियाणा के किसानों व मजदूरों का दुख नजर आएगा। सुरजेवाला ने कहा कि जब मोदी व नायब सैनी सरकारों को MSP पर बाजरे की खरीद करनी ही नहीं, तो फिर वह MSP घोषित करने और बढ़ाने का "झूठा ढोंग" करते ही क्यों हैं?
किसानों और खेत मजदूरों के धरने को अनाज मंडी में संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने न केवल तथ्यों सहित ताबड़तोड़ हमले किए, पर केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा सरकार से सिलसिलेवार सवाल भी किएः -
1. बाजरे की MSP पर खरीद क्यों नहीं? सुरजेवाला ने कहा कि एक ओर मोदी सरकार ने ₹2,900 प्रति क्विंटल का बाजरे का MSP घोषित करने की शेखी बघारी, तो दूसरी ओर, नायब सैनी दिनरात दावा करते हैं कि बीजेपी सरकार बाजरा सहित 24 फसलों की MSP पर खरीद करती है। रणदीप ने पूछा कि असलियत क्या है?
मोदी सरकार और हरियाणा सरकार के कागजात जारी करते हुए रणदीप ने दावा किया कि पिछले 2 साल से केंद्र व हरियाणा सरकार (FCI व हैफेड) ने MSP पर सरकारी खरीद ही नहीं कीः
सरकार
मोदी सरकार
मोदी सरकार
हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार
साल
2025-26
2026-27
2025-26
2026-27
खरीद
0
0
61 क्विंटल
420 क्विंटल
सुरजेवाला ने भारत सरकार के खरीद पोर्टल का साल 2025-26 व 2026-27 का हिस्सा जारी करते हुए यह दर्शाया कि भारत सरकार के खरीद पोर्टल में दोनों साल हरियाणा से बाजरे की खरीद शून्य है। उनकी कॉपी संलग्नक A1 व A2 है।
सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में पिछले साल (2025-26) में 13 लाख मीट्रिक टन (एक करोड़ तीस लाख क्विंटल) बाजरा पैदा हुआ और इस साल (2026-27) 15 लाख मीट्रिक टन (1 करोड़ 50 लाख क्विंटल) के करीब बाजरे के उत्पादन का अनुमान है, पर सरकारी MSP पर खरीद हुई केवल 420 क्विंटल। यह है भाजपा का किसान-विरोधी चेहरा।
1. भावांतर योजना के ढोल की पोल खुली। बीजेपी सरकार ने भावांतर योजना के तहत ₹600 प्रति क्विंटल का भुगतान करने की घोषणा कर खूब तालियाँ बटोरीं और कहा कि किसान का बाजरा ₹2,300 प्रति क्विंटल पर बिकेगा व ₹600 प्रति क्विंटल सरकारभावांतर में देगी। पर सच्चाई क्या है?
सच्चाई यह है कि किसान का बाजरा ₹1,800 से ₹2,200 प्रति क्विंटल में पिटा। तो फिर ₹2,900 प्रति क्विंटल के MSP और किसान के बिक्री मूल्य के अंतर के बीच का भुगतान कैसे होगा? क्या नायब सैनी बताएंगे?
असल में भावांतर योजना ही पूरी तरह गुम हो गई क्योंकि आज तक दादरी हो, झोझू हो, बाढड़ा हो, सिवानी हो, भिवानी हो, तोशाम हो, महेंद्रगढ़ या रेवाड़ी हो -किसी भी किसान को एक फूटी कौड़ी भावांतर के नाम पर नहीं मिली। क्या भाजपा सरकार के पास कोई जवाब है?
अगर यह सही है कि लगभग 15 लाख मीट्रिक टन (1 करोड़ 50 लाख क्विंटल) बाजरा पैदा होने का अनुमान है, तो ₹600 प्रति क्विंटल के हिसाब से ₹900 करोड़ का भुगतान किसान को करना होगा। परंतु श्रीमान नायब सैनी ने भावांतर योजना में यह बजट ही नहीं रखा और न ही यह पैसा सरकार के पास उपलब्ध है। तो किसान को भुगतान कैसे होगा?
1. 15 नवंबर की बजाय अचानक बाजरा खरीद के लिए पोर्टल 10 नवंबर को क्यों बंद किया? भाजपा सरकार ने 10 नवंबर को 12.23 बजे अचानक पोर्टल बंद कर दिया। त्योहार के चलते 7, 8 व 9 नवंबर की छुट्टी थी और 10 नवंबर को पोर्टल ही बंद हो गया। तो ऐसे में किसान को बाजारी ताकतों के रहमोकरम पर छोड़कर औने-पौने दाम में बाजरे की बिक्री को मजबूर करने का भाजपाई षडयंत्र साफ है। सुरजेवाला ने इल्जाम लगाया कि बगैर कारण बताए एकदम ई-पोर्टल बंद करना नायब सैनी सरकार के किसान विरोधी रवैये को दिखाता है।
2. धान व गन्ने के किसान पर उत्तर व केंद्रीय हरियाणा में मार और बाजरे के किसान पर दक्षिणी हरियाणा में मार यही है भाजपा सरकार ! सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकारों ने मिलकर उत्पादन से 15 लाख टन धान की कम खरीद की और किसान को औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर किया। गन्ने के किसान से इतना भद्दा मजाक किया कि शुगर मिल बंद पड़ी हैं। और अब बाजरा किसान भी इसी उत्पीड़न का शिकार है। यह भाजपा के किसान विरोधी रवैये का सबूत है।
सुरजेवाला ने कहा कि बाजरा किसान की मांग साफ हैं और अगर वह नहीं मानीं तो फिर किसान खेत मजदूर आढ़ती सरकार से दो-दो हाथ करने को भी तैयार है:
(I) बाजरे का ई-खरीद पोर्टल दोबारा शुरू हो व इसे 15 दिसंबर तक चालू रखा जाए।
(II) किसान के बाजरे की ₹2,900 प्रति क्विंटल के MSP पर FCI व हैफेड द्वारा खरीद हो- केंद्र व हरियाणा सरकार मिलकर खरीद करें।
(III) जिस किसान को 2,900 प्रति क्विंटल के बाजरे के MSP से कम कीमत मिली है, उसे 7 दिन में मूल्य के अंतर का पूरा भुगतान भाजपा सरकारों द्वारा किया जाए।
(IV) बाजरे के बिक्री मूल्य पर आढ़तियों को हरियाणा सरकार 2.5 प्रतिशत कमीशन दे।
श्री नायब सैनी अहंकार के घोड़े से उतरें और हरियाणा के किसान की मांग को स्वीकार करें।
इस अवसर पर चरखी दादरी कांग्रेस ज़िला कांग्रेस सुशील धानक, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक जसबीर मल्लोर, एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना, वरिष्ठ नेता धर्मवीर कोलेखा, किसान नेता राजू मान, जिला अध्यक्ष हिसार बृजलाल, जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ सतबीर झुकीया, जींद जिला अध्यक्ष ऋषि पाल, कैथल जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुज्जर, वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह बुरा, धर्मवीर गोयत, रणधीर मित्तल, रत्नपाल पहाड़िया, रामकुमार मित्तल, राधेश्याम मित्तल, सतेंद्र मोर, राजू अटवाल, नरेंद्र धोलिया श्योराण, जिला पार्षद शिव कुमार खरोडा, सरपंच राजेश सांगवान झोझू , सुरेंद्र परमार, नीतिन जांघू , संजीव सांगवान, डॉ सविता श्योराण, विजेंदर माजरा, एडवोकेट, राजीव सांगवान, जय सिंह लांबा, टेक चंद शर्मा, रमेश पंघाल, लख्मी चंद , दांगी, किसान नेता दलजीत पंघाल, राममेहर, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट धर्मेंद्र घनघस, प्रदेश प्रवक्ता विनोद लॉयल, रमेश चाहर, टेक चंद बागड़ी, निशांत पूनिया इत्यादि सैकड़ो की संख्या में किसान व कांग्रेस साथी उपस्थित रहे।