श्री बाला जी स्कूल कागदाना में करवाया सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग के सयुक्त तत्वाधान में प्रदेश ने चल रहे राज्य स्तरीय सूर्यनमस्कार अभियान 2026 के अंतर्गत व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ आशु शर्मा जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ सुरेंद्रपाल नागर के आदेशानुसार आयुष योग सहायकों के द्वारा जिले के सभी योगशालाओं व विभिन्न संस्थानों में सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाया जा रहा है

इसी दौरान नाथूसरी चोपटा  श्रेत्र के गांव कागदाना में श्री बाला जी सी. से. स्कूल कागदाना में योगाचार्य बजरंग व कपिल के द्वारा सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाया गया योगाचार्य के द्वारा बताया गया कि सूर्य नमस्कार योग का एक संपूर्ण अभ्यास है, जिसमें 12 आसन होते हैं। इसके नियमित अभ्यास से शरीर, मन और आत्मा—तीनों को लाभ मिलता है।बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच सूर्य नमस्कार एक सरल लेकिन प्रभावशाली योग अभ्यास के रूप में फिर से चर्चा में है। योग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य चिकित्सकों के अनुसार, रोज़ाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर और मन दोनों को व्यापक लाभ मिलते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का क्रम पूरे शरीर को सक्रिय करता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर में लचीलापन बढ़ता है। हाल के योग शिविरों और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में इसे वजन नियंत्रण और फिटनेस के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया है। और स्कूल प्रबंधक  संदीप बेनीवाल की ने सूर्यनमस्कार अभ्यास किया व बच्चों ओर स्टाफ सदस्यों को भी नियमित सूर्यनमस्कार अभ्यास करने का आह्वान किया