टी 20 वर्ल्‍ड कप 2026: इंडिया टीम पर हुई करोड़ों रुपयों की झमाझम बरसात तो न्यूजीलैंड भी हुआ मालामाल

 
mahendra india news, new delhi

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 फाइनल में इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 96 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। विश्व कप के चैंपियन बनने के बाद रुपयों की बरसात हुई है। न्यूजीलैंड को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्हें भी करोड़ों रुपए मिले हैं। इसके अलावा सुपर-8 की टीमें और ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलने वाली टीमों को भी करोड़ों रुपए मिले हैं। हालांकि, विजेता टीम को सबसे अधिक रुपए मिले हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने कुल 120 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का एलान किया था।

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप में आईसीसी ने सभी टीमों के लिए एक राशि तय की थी। ऐसे में 120 करोड़ रुपए को चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 20 टीमों को पैसे मिलेंगे। भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा जमाया है। इसके लिए टीम इंडिया को 27 करोड़ की बड़ी राशि मिलने वाली है।

भारतीय टीम पर आईसीसी की तरफ से करोड़ों रुपयों की बरसात हुई है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को फाइनल जीतने के बाद आईसीसी की तरफ से 3 मिलियन डॉलर यानी करीबन 27.48 करोड़ रुपए मिले। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी ने रनर-उप टीम के लिए 1.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि रखी थी। ऐसे में न्यूजलैंड टीम को फाइनल हारने के बावजूद करीबन 14.65 करोड़ रुपए मिले।


सेमीफाइनल तक साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया था। प्रोटियाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं इंग्लिश टीम को भारतीय टीम ने 7 रनों से हराया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका औक इंग्लैंड को 7.24 करोड़ रुपये मिले। आपको बता दें कि सुपर-8 तक पहुंचने वाली टीम को भी करोड़ों रुपए मिले हैं। इस चरण तक पहुंचने वाली टीम को 3.48 करोड़ रुपए मिले हैं। इसके अलावा ग्रुप स्टेज की बात करें, तो यहां पर आईसीसी ने सभी टीमों के लिए 2.29 करोड़ रुपए की इनामी राशि तय की है। ऐसे में भाग लेने वाली सभी टीमों को 2.29 करोड़ रुपए मिले हैं।