घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

 
 mahendra india news, new delhi

सिरसा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मसम्मान को सुनिश्चित करने के लिए सिरसा पुलिस महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रानियां थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने और उसकी मर्यादा भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने अपने परिजनों के साथ थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि बीते दिन 27 मई 2026 को वह अपने घर पर अकेली थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अमनदीप सिंह दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की तथा उसकी गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला अधिवक्ता एवं महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला की मर्यादा भंग करने, छेड़छाड़ तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई की। इसी क्रम में आरोपी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कीमह