हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है भारत का संविधान: रमेश साहुवाला

 

mahendra india news, new delhi
 भारत का संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह हमें यह भी सिखाता है कि अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्य भी महत्वपूर्ण है। ये शब्द गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर लांयस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने प्रीत नगर में बतौर मुख्यातिथि कहे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि देश की असली शक्ति उसके नागरिक होते हंै तथा यह हमें देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना से भर देता है।

साहुवाला ने कहा कि यह दिन हमारे देश के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि संविधान इसी दिन सन् 1950 में भारत संविधान लागू हुआ था और हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इस दिन भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और एकता का सुंदर प्रदर्शन किया जाता है। पूरे देश में भव्य परेड किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आइए हम सब संकल्प लें कि हम अपने संविधान का सम्मान करेंगे, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे और देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर बच्चों ने देश-भक्ति के गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने बच्चों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रचना, सीमा, रजनी, सीमा मोंगा, पायल, दीपा, सुनीता उपस्थित थे।