INDIA PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा हैं निरंतर प्रगति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
mahendra india news, new delhi
HARYANA के CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि ब्रिक्स की मेजबानी INDIA द्वारा किया जाना देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और पूरे विश्व में भारत के नेतृत्व की सराहना हो रही है।
CM नायब सिंह सैनी शनिवार को SIRSA में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में 13 शिकायतों का निपटान किया गया है।
एक प्रश्न का जवाब देते हुए HARYAN CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों से झूठे वादे किए, पंजाब में भी कांग्रेस के शासन के बाद लोगों ने बदलाव का निर्णय लिया। अब आम आदमी पार्टी के शासन को लेकर भी लोगों में असंतोष है तथा नशे जैसे गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जाता है।
HARYANA CM ने कहा कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है और आने वाले समय में वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों में आपसी मतभेद और खींचतान चल रही है।
CM ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर प्रशासन उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठकों के माध्यम से लोगों की शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।