नशे से ग्रस्त युवाओं को नशा छुड़वाने के लिए वदारन सिद्ध होगा, गांव राजपुरा साहनी का नशा मुक्ति केंद्र :एसपी दीपक सहारन 

 
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव राजपुरा साहनी स्थित वरदान नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को नशा मुक्ति सेमिनारख्, नि:शुल्क स्वास्थ्य व ब्लड बैंक कैंप का आयोजन किया गया। केंद्र व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने किया।  कार्यक्रम में मुख्यवक्ता सीडीएलयू के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आर.के. सिवाच, बीईओ सतवीर सिंह, ऐलनाबाद विधायक के पुत्र व युवा कांग्रेस नेता सुमिथ बैनीवाल, सिरसा के फेमस हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. वाई.के. चौधरी, एम डी फिजिशियन डा. सुभाष, जनरल सर्जन डा. जगतपाल बैनिवाल, मनोचिकित्सक डा. मनोज डूडी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. राजेंद्र सिरसवा, आयुर्वेदाचार्या डा. मंजू मूंड बैनीवाल ने शिरकक्त की। 


हमें अपने बच्चों को बचाना : एसपी सिरसा 
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सिरसा के एसपी दीपक सहारण ने कहा कि नशा एक जहर है और इस जहर से हमें अपने बच्चों को बचाना और सिरसा को नशा मुक्त बनाना हम सब का परम कर्तव्य है।  नशा एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर कमजोर बना देता है। उन्होंने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि सभ्य समाज के लिए नशा एक गंभीर चिंता का विषय है । 


एसपी दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस व जिला प्रशासन अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं,जिसके काफी सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं । उन्होने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि सिरसा को नशा मुक्त बनाने के लिए जन सहयोग जरूरी ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके ।


उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए बच्चों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार कर उनका सहयोग लें और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए बताएं की ऐसे किसी पदार्थ का सेवन न करें, जिससे नशा होता है तथा ऐसे व्यक्तियों से दूर रहें जो नशा करने के आदी है,संगत से रंगत आना स्वाभिक है । एसपी दीपक सहारन ने जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों से कहा कि समाज व देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है की सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम में बढ़-चढक़र हिस्सा लें और सिरसा को नशा मुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर दृढ़ संकल्प लें तभी हम नशा मुक्त समाज की स्थापना कर सकते हैं । उन्होने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आपके आसपास नशे का कारोबार करता है तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को 8814056100  या 88 140 11620 पर दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।


एसपी दीपक सहारा ने कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे से ग्रस्त है और नशा छोडऩा चाहता है तो ऐसे लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को दे सकते हैं,ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनका इलाज करवा कर समाज की मुख्यधारा में लाया जाए ।उन्होंने कहा कि नशे की कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा । उन्होंने कहा कि नशाखोरी की प्रवृत्ति के विरुद्ध सभी लोगों को एकजुट होकर अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए । एसपी दीपक सहारन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों सामाजिक संस्थाओं को आगे आना होगा । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पूर्ण योगदान देना का आश्वासन दिया । इस अवसर पर एसपी दीपक सहारन ने पौधा रोपण कर पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने कि लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का भी संदेश दिया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है । इस अवसर जन शिक्षा फाउंडेशन की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप,नि:शुल्क मैडिकल एवं आंखों का कैंप का भी आयोजन करवाया गया । इस अवसर पर जन शिक्षा फाउंडेशन व वरदान नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक राम भगत व अन्य गणमान्य लोग मुख्य रुप से मौजूद रहे ।


कार्यक्रम में मुख्यवक्ता सीडीएलयू के पूर्व रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच ने कहा कि नशे से हमेशा दूर रहे। नशा करने वाले व्यक्ति की समाज में इज्जत, मानसम्मान सब चला जाता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग पहले नशा शौक में करता है। इसके बाद इसका आदी बन जाता है। मंच संचालन चिमन भारतीय ने किया इस अवसर पर कर्मवीर शास्त्री, लादूराम पूनिया, सुभाष जोधपुरिया, बिमला सिंवर, दर्शना श्योराण, समाजसेवी रघुवीर कडवासरा, राधेश्याम बैनीवाल, सुभाष बैनीवाल, सरपंच रीटा कासनियां, सुभाष रंधावा, बलदेव बैनीवाल, जगप्रवेश कस्वां, श्यामलाल खोड, सुभाष कासनियां, पालाराम कासनियां, दलीप बुडनियां समेत क्षेत्र के अनेक गणमानय व्यक्तियों ने शिरकत की। 

नशेड़ी न मान कर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा
 केंद्र में ओपीडी, आईपीडी की सुविधा शुरू हो गई है। खास बात ये भी है कि  इस केंद्र में आने वालों का नशेड़ी न मान कर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा। इसी के साथ ही केंद्र में बेहतर सुविधा मिलेगी।केंद्र के संचालक रामभगत श्योराण ने बताया कि सिरसा में ही नहीं सभी जगह नशा एक गंभीर समस्या बन चुका है। चाहे वह शराब हो, ड्रग्स हो या फिर अन्य किसी प्रकार का नशा, इनसे न केवल व्यक्ति की सेहत को हानि पहुंचती है, बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। नशे की लत छोडऩा आसान नहीं होता, और इसके लिए एक व्यवस्थित उपचार की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि वरदान नशा मुक्ति केंद्र का महत्व बढ़ता जा रहा है। खेलों की होगी उचित व्यवस्था 
राम भगत श्योराण ने बताया कि केंद्र में मनोरंजन के साथ ख्खेलों की उचित की जाएगी। इसके लिए आधुनिक तरीके से बेहतर मैदान की सुविधा होगी। वहीं केंद्र में बेहतर खाने के साथ सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र में ओपीडी की सुविधा मिलेगी। केंद्र में 15 मरीजों को रखा जाएगा। यानि एक रूम में तीन मरीजों को रखा जाएगा। इसी के साथ ही सबसे पहले चिकित्सकों द्वारा काउंसलिंग की जाएगी। नशा करने वालों को नशेड़ी न मानकर रोगी मानकर उपचार किया जाएगा। 


केंद्र के चिकित्सक डा. मनोज डूडी ने बताया कि वरदान नशा मुक्ति केंद्र वह स्थान है जहां नशे की लत से ग्रसित व्यक्ति को उचित चिकित्सा, मानसिक सहायता और परामर्श प्रदान किया जाएगा है ताकि वह अपनी लत से छुटकारा पा सके और सामान्य जीवन जीने की ओर लौट सके। इस केंद्र में एक सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण प्रदान किया जाएगा है जहां व्यक्ति को उसके नशे की आदत से दूर रहने में मदद मिल सके।