हरियाणा प्रदेश के सफाई कर्मियों पर नायब सरकार मेहरबान, पक्के करेगी और अतिरिक्त फायदा भी देगी; प्रक्रिया मांगे पूरी करने की शुरू
हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार समय समय पर अनेक घोषणा कर्मचारियों के लिए कर रही है। अब प्रदेश सरकार और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच हुए समझौते के बाद कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में काम करे वाले करीबन साढ़े 11 हजार सफाई कर्मियों को पक्का करने का विश्वास हरियाणा सरकार की ओर से दिलाया गया है।
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों कृष्ण कुमार बेदी और कृष्ण पंवार की ओर से कहा गया कि 31 दिसंबर 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश की समीक्षा कर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को भी रेगूलर किया जाएगा। हाई कोर्ट में 41 पिटिशनर ने याचिका दायर की थी और हाई कोर्ट का फैसला राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में है।
प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 15 मई 2026 से सारे हरियाणा मेंं हड़ताल पर थे। समझौता वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। मीटिंग के दौरान नियमित बनी की कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 26 हजार वेतन देने की प्रक्रिया इसी बार से शुरू कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि प्रतिसाल 2100 रुपये की बढ़ोतरी होगी। एक जनवरी 2026 से सफाई कर्मचारियों को 16 हजार 100 रुपये मासिक की बजाय 18 हजार 200 रुपये बढ़ोतरी के साथ दिए जाएंगे। बढ़ती महंगाई भत्ते को 3 फभ्ीसद की बढ़ोतरी के तहत लागू करने की मांग पर हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया कि अभी 12 फीसद दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की मांग को सरकार और यूनियन की सहमति से लागू किया जाएगा।
मीटिंग में तय हुआ कि पालिसी बनाकर विधानसभा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। 5 से 6 गांवों का एक जोन बनाकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों पर एक सुपरवाइजर नियुक्त करने की मांग और कर्मचारियों का हाजरी रिकार्ड दुरुस्त करने पर भी सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया।