इन 2 प्रदेशों की दूरी हुई कम, यमुना पर बना 1175 मीटर लंबा पुल खुला; 2 घंटे का सफर होगा 45 मिनट में पूरा
देश में जगह जगह सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। वहीं नई सडक़ों का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। अब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को जोडऩे वाला यमुना नदी पर 1175 मीटर का नया पुल तैयार हो गया। इससे वाहनों यहां से गुजर सकेंगे। इस पुल पर 1647 करोड़ से पांवटा साहिब बल्लूपुर देहरादून फोरलेन ग्रीन फील्ड परियोजना में तैयार हुआ है। ये पांवटा साहिब बाइपास का नया पुल वाहनों के लिए नियमित रूप से खोल दिया गया।
आपको बता दें कि इससे अब हिमाचल से देहरादून और हरिद्वार जाने वाले वाहन चालकों को अब पांवटा साहिब शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। वाहन चालक बातापुल के पास से नये चौक से फोरलेन पर चढ़ते हुए यमुना नदी पर नए पुल से यात्रा करते हुए उत्तराखंड में इंट्री कर सकेंगे। आपको ये भी बता दें कि पांवटा साहिब से पहले देहरादून की दूरी 53 किलोमीटर थी, जो कि अब ब्राउनफील्ड तथा ग्रीन फील्ड फोरलेन परियोजना के तहत 7 किलोमीटर घटकर 46 किलोमीटर रह गई है।
दो घंटे का सफर होगा 45 मिनट में
अब इससे पांवटा साहिब से देहरादून के पहले डेढ़ से दो घंटे लगते थे, जो कि अब 45 मिनट में पूरी हो जाएंगे। इस फोरलेन परियोजना में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब मंडल के 4 गांव व उत्तराखंड के 21 गांव प्रभावित हुए। इस परियोजना का 95 फीसद कार्य पूरा हो गया है।
इस परियोजना को 31 मार्च तक पूरा करने का टारगेट रखा गया था, ताकि इस सडक़ का लोकार्पण भी देहरादून दिल्ली एक्सप्रेसवे के साथ ही हो सके। बता दें कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण देश के पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को करने जा रहे हैं। वही पांवटा साहिब बल्लूपुर देहरादून फोरलेन का शेष बचा 5 फीसद कार्य के चलते इस फोरलेन का उद्घाटन जून माह में होने की संभावना है।