सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में 19 व 20 नवंबर को होगा जिला युवा महोत्सव-2026 का आयोजन

 

 MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा द्वारा 19 व 20 नवंबर को प्रातः 10ः30 बजे से जिला युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय महोत्सव चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ITI सिरसा के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं ऊर्जा को मंच प्रदान करना है।

इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित कला एवं साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, पेंटिंग तथा लोक वाद्य यंत्र समूह सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। लोक वाद्य यंत्र समूह प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर महोत्सव में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।