काली थार चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर, गुस्से में भीड़ ने तोड़ डाली काली थार गाड़ी
हरियाणा प्रदेश के बहादुरगढ़ में कबाड़ी बाजार में तेज रफ्तार काली थार लेकर चालक पहुंचा। तेज गति से पहुंची थार ने राहगीरों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद थार चालक मौके से भाग गया। इसके बाद बाजार में काफी अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना से गुस्से में लोगों ने थार गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। गाड़ी के शीशे व गाड़ी को तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद गाड़ी कबाड़ी बाजार में भाटिया शू पैलेस के सामने खड़ी रही। इस घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया।
मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाना में ले गई। इस घटना के बारे में पुलिस जांच कर रही है और मौके से फरार चालक की तलाश जारी है।
बाजार में आए लोगों ने बताया कि कबाड़ी बाजार में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने राहगीरों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया, इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।