सरपंच के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलने पहुंचे एचकेआरएन से हटाए कर्मचारी
ग्रामीण रोजगार कौशल विकास निगम से हटाए गए कर्मचारियों ने बाजेकां गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट से मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एचकेआरएन कर्मचारियों समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
जानकारी अनुसार, बाजेकां सरपंच राजेंद्र कंग की अगुवाई में एचकेआरएन से हटाए गए दर्जनों कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष यतिंद्र ङ्क्षसह एडवोकेट से मिलने पहुंचा। इस दौरान सरपंच कंग ने बताया कि निगम में कार्यरत अधिकतर कर्मचारी सामान्य व गरीब तबके से जुड़े हुए हैं। रोजगार कौशल के तहत ही इन परिवारों के घर का चूल्हा जल रहा है। भाजप सरकार ने एचकेआरएन के तहत बेरोजगार युवकों को बिना खर्ची-पर्ची के रोजगार मिल रहा है।
लेकिन पिछले दिनों ऐसे कुछ कर्मचारियों को निगम द्वारा हटा दिया गया है, ऐसे में उन परिवारों की आजीविका का साधन भी ठप्प हो गया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग उठाई, जिस पर जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने उन्हें आश्वसत किया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इस दौरान एचकेआरएन कर्मचारी सतबीर ङ्क्षसह, बाजेकां पंच अजय सिंह, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में एचकेआरएन से हटाए कर्मचारी मौजूद थे।