सर्वसम्मति से वन कर्मचारी संघ, सिरसा की कार्यकारिणी गठित

 
mahendra india news, new delhi
सिरसा। वन कर्मचारी संघ सिरसा के जिला सम्मेलन सिरसा वन मण्डल परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता हरी सिंह जिला प्रधान सिरसा द्वारा की गई। इस सम्मेलन में विशेष रूप से राज्य वन कर्मचारी संघ की ईकाई से प्रविन्द्र गुलिया राज्य प्रधान, विकान्त दांगी महासचिव, सचिन मलिक कोषाध्यक्ष व राज कुमार सचिव उपस्थित रहे। प्रविन्द्र प्रधान राज्य वन कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा सिरसा के कर्मचारियों को एक जुट होने व अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिये विशेषरूप से आह्वान किया। क्योंकि आज के इस समय में जो कर्मचारियों के साथ अनदेखी व उनके हितों का जो शोषण हो रहा है, को देखते हुये हर जिले में वन कर्मचारी संघ की ईकाई का होना अत्यन्त आवश्यक है। इस प्रथा को आगे बढ़ाते हुये सिरसा जिले में शनिवार को नई वन कर्मचारी संघ की ईकाई का गठन किया गया, जिसमें गुरप्यार सिंह प्रधान, सुरेन्द्र कुमार गोयल उपप्रधान, कृष्ण लाल खुण्डिया सचिव, कृष्ण कुमार सह-सचिव, संजय गोदारा सह-सचिव, रमेश कुमार आंमत्रित सदस्य, बलविन्द्र सिंवर, ऑडिटर, नवीन कुमार आंमत्रित सदस्य, विनोद टुटेजा सलाहकार, आत्म प्रकाश आंमत्रित सदस्य, सन्दीप सिहाग प्रैस सचिव व सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों द्वारा इस नई ईकाई का निर्विरोध व सर्वसम्मति से चुनाव किया गया और प्रविन्द्र गुलिया, राज्य प्रधान द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई कि सभी नव निर्वाचित सदस्य पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ईकाई का कार्य करेंगे व कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिये सदैव तैयार रहेंगे। गुरप्यार सिंह प्रधान वन कर्मचारी संघ सिरसा द्वारा आये हुये सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।