महासंघ ने पहलवान विनेश फोगाट को भेजा कारण बताओ नोटिस, देना होगा जवाब 14 दिनों के अंदर; जानिए मामला
 

 
 mahndra india news delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेेंं पहलवान विनेश फोगाट को लेकर है। डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) ने पहलवान विनेश फोगाट को शनिवार को करार बताओ नोटिस भेजा है। महासंघ ने अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर विनेश को नोटिस भेजा गया है। इतना ही नहीं पहलवान फौगाट को जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट में भाग्य लेने के लिए अयोग्य घोषित की गई हैं क्योंकि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियम के तहत संन्यास से वापसी के बाद जरूरी 6 माह का नोटिस पीरियड नहीं दिया है।

वापसी से पहले 6 माह की निगरानी जरूरी
जानकारी के अनुसार महासंघ ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया था कि यदि पहलवान विनेश फिर से कुश्ती में वापसी करना चाहती हैं, तो उन्हें आईटीए या इंटरनेशनल फेडरेशन को कम से कम 6 माह पहले सूचना देनी होगी और इस दौरान एंटी-डोपिंग टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना होगा। वाडा नियम 5.6.1 के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक टेस्टिंग सिस्टम से बाहर रहने के बाद सीधे खेल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकता। ऐसा करने पर उसके रिजल्ट अमान्य घोषित किए जा सकते हैं।

फौगाट की वापसी की योजना को लगा झटका
महासंघ ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि खिलाड़ी विनेश फौगाट इस वर्ष 26 जून तक किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं, इसमें गोंडा में 10 मई से 12 मई तक होने वाला राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है, जिसे उनका वापसी टूर्नामेंट माना जा रहा था। पहलवान फौगाट को भेजे गए नोटिस में लिखा गया, महासंघ को यह सुनिश्चित करना होगा कि आपने डोपिंग-विरोधी नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया है, जिसके कारण आप आगामी किसी भी प्रतियोगिता में महासंघ का प्रतिनिधित्व करने के लिए अयोग्य हो जाएं।