एचकेआरएन अध्यापकों की कर्मठता से सुधरा 12वीं का परीक्षा परिणाम: मुकेश सैनी
The hard work of HKRN teachers has improved the 12th class result: Mukesh Saini
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा। हरियाणा कौशल अध्यापक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से बोर्ड का परिणाम लगातार बेहतर होता जा रहा है, जो शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त अध्यापक काफी मेहनती और अपनी ड्यूटी के प्रति कर्मठ हैं। युवा शिक्षक पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं, जिसकी बदौलत आज 12वीं कक्षा के परिणाम में बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। मुकेश सैनी ने बताया कि विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा नियमित कक्षाएं लगाने, बच्चों पर व्यक्तिगत ध्यान देने तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
यही कारण है कि 12वीं कक्षा का परिणाम साल-दर-साल लगातार सुधरता जा रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।