चैंपियन भारतीय महिला टीम को मेंस से भी ज्यादा मिली इनामी राशि, आईसीसी ने खोला खजाना
आईसीसी ने महिला विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत में ही घोषणा की थी कि विजेता टीम को अब तक की सबसे मोटी इनामी राशि दी जाएगी। इसके बाद ऐसा ही हुआ है। इस बार की विजेता भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले। यानी की करीबन 39.55 करोड़ रुपये दिए गए। यह इनामी राशि पिछले राशि से यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुण अधि है। इस बार की कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) रही।
आपको बता दें किख्ख् खास बात ये कि यह प्राइज मनी मेंस विश्व कप 2023 से भी अधिक है। 2023 में हुए मेंस वनडे विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपये मिले थे।
दक्षिण अफ्रीका की भी हुई बल्ले-बल्ले
भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई मेंस टीम से भी अधिक राशि मिली है। देश को ट्रॉफी के साथ करीबन 39.55 करोड़ रुपये मिले। उपविजेता साउथ अफ्रीका को लगभग 19.77 करोड़ रुपये मिले। सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) को 9.89 करोड़ रुपये इनाम मिला है।
महिलाओं ने रख्च दिया इतिहास
देश की महिला खिलाडिय़ों ने इतिहास रख्च दिया है। इस विश्व कप पर सबकी नजर थी। देश की महिला खिलाडिय़ों ने महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हारा दिया। दो बार इस मुकाम में पहुंचने के बाद भी नहीं जीत पाने के बाद आख्खिर हरमनप्रीत की कप्तानी में देश ने प्रतियोगिता के 52 साल के इतिहास अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया।
इससे पहले देश की महिला खिलाडिय़ों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, शेफाली ने 2 विकेट हासिल किए।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी व तेज शुरुआत की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रन की सांझेदारी निभाई। मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं। महत्वपूर्ण मैच में शेफाली शतक लगाने से चूक गईं। उन्होंने 87 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।