सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में योग के महत्व पर डाला प्रकाश
साहित्यकार डा. राजकुमार निजात द्वारा लिखी गई स्वच्छता चालीसा का किया विमोचन
The importance of yoga was highlighted at the Sahayog Teacher Training Camp.
The Cleanliness Chalisa, written by litterateur Dr. Rajkumar Nijat, was released.
mahendra india news, new delhi
सिरसा। पतंजलि योग समिति तथा भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में चौधरी देवीलाल चिल्ड्रन पार्क आॅटो मार्केट रोड पर एक 16 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है, जो सफलतापूर्वक चल रहा है। आज इस योग शिविर का 15वां दिन है। आज के इस योग शिविर के मुख्य अतिथि दरवेश स्वामी चार्टड अकाउंटेंट रहे तथा अध्यक्षता चंद्रपाल योगी ने की। गेस्ट आॅफ आॅनर के तौर पर स सुखेदव सिंह ढिल्लो, विजय कुमार चुघ, डा. हेमा राम, अशोक चावला, बालकृष्ण रखेजा, अरुण गोयल, दीपक मोदी, श्रीनिवास सहित अनेक विशिष्ठ जन, शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे।
योग साधकों से पूरा पंडाल भरा हुआ था। इस अवसर पर चंद्रपाल योगी ने योग की विभिन्न उपयोगी क्रियाएं, योगाभ्यास व प्राणायाम करवाया और बताया कि इन क्रियाओं के करने से अनेक प्रकार के रोगों से धीरे-धीरे मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रतिष्ठित साहित्यकार डा. राजकुमार निजात द्वारा लिखी गई स्वच्छता चालीसा का विमोचन गणमान्य जन की गरिमामयी उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा किया गया। डा. राजकुमार निजात ने स्वच्छता चालीसा के बारे में बताते हुए कहा कि इस स्वच्छता चालीसा में सफाई के बारे में विस्तार से बताया गया है। यदि हम इन बातों की तरफ ध्यान दें तो हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध व स्वच्छ हो सकता है।
पतंजलि योगपीठ के हरियाणा के प्रांतीय प्रभारी चंद्रपाल योगी ने स्वच्छता चालीसा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा आए हुए योग के विद्यार्थियों को बताया कि स्वच्छता जीवन में बहुत जरूरी है। इसे अपनाने से ही बहुत सारी बीमारियों का नाश हो जाता है और हमें डॉक्टर के चक्कर नहीं काटने पड़ते। आज के मुख्य अतिथि दरवेश स्वामी चार्टड अकाउंटेंट ने अपने वक्तव्य में उपस्थित जन को संबोधित होते हुए बताया कि जो व्यक्ति नियमित रूप से निरंतर अपने जीवन में योग को धारण करता है, वह जल्दी से कभी बीमार नहीं पड़ता। स्वस्थ तथा निरोगी रहता है। सामान्य बीमारियों का उसपर कोई असर नहीं पड़ता।
जो लोग नियमित रूप से योग करते हैं, वे जानते हैं कि उन्होंने योग के द्वारा बहुत कुछ हासिल किया है तथा निरंतर सफल निरोगी जीवन जी रहे हैं। जोकि बाबा रामदेव के पुरुषार्थ का परिणाम है। उन्होंने चंद्रपाल योगी द्वारा आयोजित इस योग शिविर की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन साल में एक बार नहीं समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने आपको निरोगी होने के लिए योग शिविरों में आ सकें। इस शिविर को सफल बनाने में मास्टर जय प्रकाश, हरदयाल बेरी, वीरेंद्र नागपाल, विवेक शर्मा, विजय कुमार, देवी लाल, महिंद्र, खैरात, संजय, भूपिंदर, पदम शंकर का विशेष सहयोग रहा।