पीएम किसान योजना की आज जारी होगी किश्त, जानिए कितने बजे बैंक अकाउंट में आएंगे राशि, कैसे चेक करें स्टेट्स

 
mahendra india news, new delhi

किसानों के लिए शुक्रवार का दिन ख्ख्खास होगा। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत मिलनी वाली किश्त का इंतजार था। वह इंतजार आज शुक्रवार यानि 13 मार्च को खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। इससे देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में दो दो हजार रुपये आएंगे। 

आपको बता दें कि 2019 में शुरू हुई इस स्कीम के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर 4 माह पर 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक केंद्र सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है। 


पीएम मोदी करेंगे किश्त जारी 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं यह किस्त असम के गुवाहाटी से जारी करेंगे।  सरकार ये किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के बैंक अकाउंट में भेजती है. आपको बता दें कि पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी.
इस योजना से किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है. यह राशि 3 बराबर किस्तों में भेजी जाती है. यानी हर चार महीने में किसानों को 2000-2000 रुपये की किस्त भेजी जाती है. इस योजना के तहत सरकार ने किसानों के लिए 21 किस्त जारी की जा चुकी है


कितने बजे जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त?
पीएम किसान के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से 13 मार्च की तिथि की जानकारी दी गई है. प्रधानंत्री पीएम मोदी आज शुक्रवार यानि शाम 5 बजे गुवाहाटी से 18640 करोड़ रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे. शाम 5 बजे के बाद सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम मोदी ये राशि भेजेंगे. किसानों के अकाउंट में पैसे आते ही रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस आएगा। 

चेक करें स्टेट्स?

  • अगर आप PM किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो पहले से अपना स्टेटस चेक कर लें.
  • ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वहां ‘Know Your Status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई करें.
  • इससे पता चल जाएगा कि आपकी किस्त तैयार है या नहीं.