किसानों पर थोंपे गए नियमों पर भडक़ी जेजेपी
तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल हरियाणा को भेजा ज्ञापन

The JJP is furious over the rules imposed on farmers.
A memorandum was sent to the Haryana Governor through the Tehsildar.
 
 


सिरसा। मंडियों में किसानों पर थोंपी गई अनावश्यक शर्तों के विरोधस्वरूप जननायक जनता पार्टी के ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाथूसरी चौपटा स्थित तहसीलदार के मार्फत हरियाणा के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि सौंपे गए ज्ञापन में जेजेपी की ओर से महामहिम राज्यपाल के संज्ञान में लाया गया कि अनाजमंडी में गेहूं खरीद पर सरकार द्वारा किसानों पर अनेक अनावश्यक शर्तें लगाई गई हैं जिसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। जेजेपी ऐलनाबाद के अध्यक्ष अनिल कासनिया ने मांग की कि बायोमीट्रिक पोर्टल जैसी कठिन प्रक्रिया को हटाकर पुराने तरीके से गेहूं की खरीद की जाए, टे्रक्टर पर नंबर प्लेट अंकित जैसी शर्तों को हटाया जाए, किासनों को उनकी फसल का भुगतान निर्धारित समय सीमा के अंदर करवाया जाए

, मंडी में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए, किसानों के लिए बना विश्रामगृह को किसानहित में प्रयोग लाया जाए तथा गेहूं की खरीद व उठान की प्रक्रिया को तेज किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया के अलावा शांतनु गोदारा, सुरजीत ढिल्लों, राममूर्ति ढिल्लों, सतपाल बेनीवाल, हनुमान कासनियां, मदन गाट, विनोद बाना, त्रिलोक पूनिया, धर्मवीर बगडिय़ा, सुभाष भाकर, विनोद बिजारणिया, लीलाधर, चेतराम साहू, रजनीश कासनियां, रणधीर ढिल्लों, अनिल ढिल्लों, पवन गहलोत, रोटेश सेरडिया व बंसी गाट आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।