नीदरलैंड में बच्चों की पढ़ाई का अनोखा सिस्टम, न होमवर्क का बोझ और न नंबरों की दौड़, खेल-खेल में सीखते हैं बच्चे

 

mahendra india news, new delhi
माता पिता को स्कूल में पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई को लेकर हमेशा चिंता रहती है, उन्हें एक ही चिंता रहती है कि बच्चें के अच्छे नंबर आए। इसी बीच नीदरलैंड में निवासी भारत की महिला खुशबू ने वहां अपने बच्चे के विद्यालय का सुखद अनुभव सांझा किया है। खुशबू ने इंटरनेट मीडिया पर बताया है कि कैसे यूरोप के इस देश नीदरलैंड में बच्चों की शिक्षा निशुल्क है और स्कूलों में शानदार सुविधाए हैं। यहां छोटे बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाता ताकि वो खेलने में अपना खूब समय बिताए। इसी के  साथ ही छोटे बच्चों में कोई ऐसी प्रतियोगिता या कॉम्पिटिशन भी नहीं कराए जाते हैं, इससे किसी बच्चे को दूसरे बच्चे से आगे या कमतर बताया जाए।

नीदरलैंड की निवासी खुशबू 2 बच्चों की मां हैं। उन्होंने अपने 6 वर्ष के बच्चे के स्कूल के अनुभव इंटरनेट मीडिया पर संांझा करते हुए बताया कि वहां के स्कूल, भारत के स्कूलों से किस तरह अलग हैं। खुशबू कहती हैं कि मेरा 6 साल का बच्चा नीदरलैंड के एक डच स्कूल में पढ़ाई करता है। वहां के स्कूलों में ना फीस है, ना होमवर्क, ना यूनिफॉर्म और ना ही कोई ग्रेड सिस्टम है। खुशबू ने नीदरलैंड और भारत के स्कूलों में खासतौर से छह अंतर बताए हैं।

बच्चों को निशुल्क शिक्षा
खुशबू ने बताया है कि नीदरलैंड में प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई के लिए कोई फीस नहीं है। डच स्कूलों में पढ़ाई मुफ्त है। साल में एक बार माता-पिता अपनी मर्जी से कोई भी राशि योगदान के तौर पर दे सकते हैं। इस पैसा का इस्तेमाल बच्चों को बाहर घुमाने (डे ट्रिप) के लिए किया जाता है।

होमवर्क नहीं दिया जाता
खुशबू ने बताया है कि वहां बच्चे को घर के लिए कोई होमवर्क नहीं मिलता है। कम उम्र के बच्चों का पढ़ाई-लिखाई का सारा काम स्कूल में ही वर्कशीट के माध्यम पूरा किया जाता है। शिक्षक यह उम्मीद नहीं करते कि माता-पिता घर पर बच्चों को पढ़ाएं।


स्कूल यूनिफॉर्म की जरूरत नहीं
भारतीय देश के स्कूलों में छोटे छात्रों को भी एक तय ड्रेस कोड का पालन करना होता है। वहीं नीदरलैंड में स्कूल में बच्चों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की छूट है। वहां स्कूलों में कोई यूनिफॉर्म नहीं होती, बच्चे जो उनका मन करे, वो पहन सकते हैं।

 कोई रैंक सिस्टम और प्रतियोगिता नहीं
महिला खुशबू ने यह भी बताया कि स्कूल सिर्फ बच्चों को सिखाने पर जोर देता है। बच्चों की आपस में रैंकिंग करने पर कोई जोर नहीं दिया जाता। कोई प्रतियोगिता नहीं होती और ना ही कोई एनुअल फंक्शन (वार्षिक समारोह) होता है।


 खेल में मेडल नहीं दिया जाता
वहां के स्कूलों में खेलों पर बहुत जोर दिया जाता है लेकिन इसका मकसद किसी को बेहतर या कमतर बताना नहीं होता है। स्पोर्ट्स डे पर बच्चे बस खेलते हैं।इसमें कोई जीतता या हारता नहीं है। इसमें कोई ट्रॉफी या मेडल नहीं दिया जाता है।

 हर बच्चे को शिक्षा जरूरी
भारत और विश्व के दूसरे गरीब देश आज भी बच्चों को शिक्षा देने में संघर्ष कर रहे हैं। वहीं नीदरलैंड में पांच वर्ष की आयु होने पर बच्चे का स्कूल जाना जरूरी है। पांच वर्ष की आयु से स्कूल जाना अनिवार्य है और इसके नियम बहुत सख्त हैं। माता-पिता स्कूल के दिनों में बच्चे को छुट्टियों पर नहीं ले जा सकते हैं।