श्री युवक सहित सदन सिरसा में  उपन्यास झूमरी का किया लोकार्पण 

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा सिरसा द्वारा रविवार को अविनाश कांत शर्मा द्वारा लिखा उपन्यास झुमरी का लोकार्पण किया गया। श्री युवक सहित सदन सिरसा में आयोजन में श्री प्रेम कम्बोज प्रिंसिपल नैशनल कॉलेज सिरसा मुख्य अतिथि थे। उपन्यास की समीक्षा डा. शील कौशिक, ज्ञानप्रकाश पीयूष, सुमन शर्मा और हरीश सेठी झिलमिल द्वारा की गई।

श्री ब्राह्मण महा सभा सिरसा के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, हरियाणा व्यापार मंडल सिरसा के अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ने भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा द्वारा किए गए सामाजिक कार्य कर ने के लिए शाखा अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा को सम्मानित किया। शाखा सदस्यों द्वारा पूरे कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखी।

इस कार्य क्रम में ओम प्रकाश शर्मा, कमल कांत, शशि शर्मा, किरण कांत, अश्वनी शर्मा, रूप देव गुण, डा. राज कुमार निजात, प्रो. प्रहलाद कौशिक, डा. बी आर शर्मा, आर के भारद्वाज, डा. यज्ञ दत्त वर्मा, बृजेश मिश्रा, अशोक उपाध्याय, डा. गौरव खुराना, विकास रहेजा, सुनील कुमार, विनोद कुमार जग्गा, राम चंद्र चावला उपस्थित रहे। मंच संचालन हरीश सेठी झिलमिल द्वारा बहुत ही सुन्दर ढंग से किया गया।