राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा में मदन मलिक प्रधानाचार्य, चमन भारतीय शिक्षाविद् और परीक्षा परिणाम के नोडल अधिकारी अंकुर छाबड़ा एवं समस्त स्टाफ ने सत्र 2025-26 का विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित किया। सभी विद्यार्थियों के अभिभावक, संरक्षक और माता-पिता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए ।

मेधावी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य और स्टाफ ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया और साथ में उज्जवल भविष्य की भी कामना की। विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छे अंक लेकर शानदार परीक्षा परिणाम दिया। चमन भारतीय शिक्षाविद् ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम के साथ-साथ हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण भविष्य के लिए वचनबद्ध हैं, विद्यालय के सौंदर्यीकरण इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुशासन के बारे में विद्यालय की साफ-सफाई, सुखद वातावरण और अन्य गतिविधियों जैसे खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षा में यहां से पढ़े हुए विद्यार्थियों ने विद्यालय का, गुरुजनों का और माता-पिता का नाम रोशन किया है।

इसके बारे में भी विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम में नेहा, पूजा छाबड़ा, नवतेज, अलका, डा. विम्मी, रेखा, प्रमोद, पंकज, देवेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुरेश गिरी, राजकुमार, जितेंद्र पांडे, जगतार, अनूप एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।