शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं: डॉ. जय प्रकाश
The real purpose of education is not limited to bookish knowledge only: Dr. Jai Prakash
सिरसा, 13 मई 2026:
जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित जेसीडी फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए हाल ही में एक विशेष शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान, जीवन रक्षक तकनीकों तथा प्राकृतिक एवं सामाजिक परिवेश से जोड़ना था। विद्यार्थियों ने इस यात्रा के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ रोमांचक अनुभव भी प्राप्त किए।
Dr. Jai Prakash ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, सामाजिक समझ तथा जीवन रक्षक कौशल से भी समृद्ध करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का मानसिक, सामाजिक और व्यावसायिक रूप से सक्षम होना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जेसीडी विद्यापीठ समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करता है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में सीखने का अवसर मिल सके। डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि सीपीआर जैसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ . मोहित कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने मोहाली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में आयोजित एक दिवसीय सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा जीवन रक्षक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को सीपीआर की प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार तथा आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की तकनीकों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को अस्पताल का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न चिकित्सा विभागों की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा। इस अनुभव ने विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान किया।
शैक्षणिक गतिविधियों के पश्चात विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Manali का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सोलंग वैली, हिडिंबा मंदिर, माल रोड तथा कोकसर क्षेत्र जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा की। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इन स्थानों ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जुड़ाव का अनुभव भी कराया।
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में साहस, आत्मविश्वास तथा टीम भावना को मजबूत किया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को यादगार बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने उन्हें सीखने और आनंद दोनों का अनूठा अवसर प्रदान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि जेसीडी विद्यापीठ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह शैक्षणिक भ्रमण मिस रचना, मिस गुरचरण एवं मिस रमन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।