गांव नीमला के सरपंच का डी ग्रुप भर्ती में चयन, गांव में साढ़े तीन वर्ष 2 बार पंचायत के हुए हैं चुनाव, अब...
The Sarpanch of village Neemla has been selected in the D Group recruitment. The village has held Panchayat elections twice in the last three and a half years. Now
ऐलनाबाद ब्लॉक के गांव नीमला के सरपंच महेश कड़ेला का डी ग्रुप भर्ती में चयन हो गया है। इस गांव में साढ़े 3 साल में 2 बार पंचायत चुनाव हो चुके हैं। अब तीसरे चुनाव की आहट भी शुरू हो गई है। गु्रप डी में चयनीत 5 बहनों का इकलौता भाई है। उनके पिता की सरपंच रहते हुए दुर्घटना में मौत हो चुकी है। अब इस सफलता से सरपंच, परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट से चयन की सूचना जारी होने के बाद गांव के सरपंच महेश कड़ेला के चयन की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों, समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि नीमला गांव में सरपंच महेश कड़ेला का परिवार पिछले कई दशकों से गांव की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।
आपको बता दें कि नवंबर 2022 में हुए आम पंचायत चुनाव में उनके पिता बृजलाल कड़ेला गांव नीमला के सरपंच चुने गए थे। वर्ष 2024 में दुर्घटना में बृजलाल के निधन के बाद सरपंच पद रिक्त हो गया। फिर जून 2025 में हुए पंचायत के उपचुनाव में ग्रामीणों के समर्थन से महेश कड़ेला चुनाव लड़ा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पालाराम नुइया को हराकर कर सरपंच पद जीता। अब सरकार ने फरवरी 2024 में हुई डी ग्रुप भर्ती (1/2023) परीक्षा की वेटिंग सूची जारी की है। इसमें उनका चयन होने से परिवार और गांव के लोगों में उत्साह का माहौल है।