द सिरसा स्कूल में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया श्रमिकों के सम्मान का दिया संदेश
mahendra india news, new delhi
द सिरसा स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रमिकों के संघर्ष, मेहनत और समाज में उनके अमूल्य योगदान को दशार्या गया। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने संदेश दिया कि मजदूर हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना विकास संभव नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने जोशीले ध्येय वाक्यों के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया, जैसे हर हाथ को काम, हर काम को सम्मान तथा श्रमिकों का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की डायरेक्टर, प्रिंसिपल मनीषा गोदारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर दिवस हमें श्रमिकों के अधिकारों और उनके सम्मान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें हर श्रमिक के योगदान को समझना चाहिए और उनके प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।
उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करते हैं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मजदूर दिवस के महत्व को समझा।