पीएम श्री रूपावास स्कूल में एसएमसी कमेटी ने खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
mahendra india news, new delhi
चोपटा ब्लॉक लेवल टूर्नामेंट में खंड के पीएम श्री रूपावास स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए वॉलीबॉल के गर्ल्स मुकाबले में ब्लॉक के सभी स्कूलों को पछाड़ते हुए अंडर 14, 17, 19 तीनों वर्गों में गोल्ड, सिल्वर सहित कई मेडल हासिल किये।
इन खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एसएमसी कमेटी ने खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित। विद्यालय प्राचार्य कमलजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने ब्लॉक लेवल पर रूपावास स्कूल का नाम रोशन किया उसमें खिलाड़ियों की मेहनत व लग्न, कोच की निरंतर कोचिंग, स्पोर्ट्स स्टाफ के अथक प्रयासों, विधालय परिवार का साथ एवं अभिभावकों का पूरा सहयोग द्वारा ही बच्चो ने ये उपलब्धि हासिल की
उन्होंने खिलाड़ियों को जिला स्तर, राज्य स्तर व नेशनल लेवल के लिए शुभकामनाएं दी ओम प्रकाश डीपी व सुन्दर ठाकुर पीटीआई ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी| इस मौके पर प्रधान रमेश ठोलिया, बलवंत ठोलिया,निहाल सिंह, जगदीश औलख, श्याम सुंदर पूनिया, जोगिंदर ढिल्लो, सतपाल ओलख, कृष्ण भाटी, संतलाल, वासुदेव, सतीश शास्त्री, रविंदर कुमार, अतुल कुमार, विकास शर्मा, कृष्ण सैनी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।