श्री ब्राह्मण महासभा रजि. सिरसा के समाजहित में कार्य प्रशंसनीय: नंदू महाराज
mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर के बेगू रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सांय को नंदू महाराज पहुंचे। पंप के संचालक रोहित शर्मा व श्री ब्राह्मण महासभा रजि. सिरसा के प्रधान सुशील शर्मा ने पंप पर पहुंचने पर नंदू महाराज का फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं श्री ब्राह्मण महासभा के महसचिव सुधीर सारस्वत, उपप्रधान श्यामलाल शर्मा, विशेष सलाहकार हुकुमचंद सांखी, इंद्रमोहन शर्मा, संरक्षक हीरालाल शर्मा, ट्रस्टी हरीप्रकाश शर्मा, आईटी सैल प्रमुख हरीश शर्मा ने श्री ब्राह्मण महासभा का पटका पहनाकर नंदू महाराज का अभिनंदन किया।
इस मौके पर नंदू महाराज ने कहा कि बाबा श्याम जी कृपा के दातार हैं, जो कोई भी सच्चे मन से उनका ध्यान करता है, वो खुशियों से उसकी झोलियां भर देते हैं। नंदू महाराज ने श्री ब्राह्मण महासभा रजि. सिरसा द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और इसी प्रकार समाजहित में अग्रणी रहकर कार्य करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्रीराधा-कृष्ण का स्वरूप नंदू महाराज को भेंट किया।
इस मौके पर मोहित जोशी, रोहित शर्मा पंप मालिक, विकास शर्मा, विजय शर्मा लैमन वाले, लक्ष्मीनारायण शर्मा, रितेश जोशी, सोहनलाल शर्मा, पवन शर्मा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।