मुख्य मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष: राजेश खिचड़
The struggle will continue until the main demand is met: Rajesh Khichad
सिरसा। फरीदाबाद अग्निकांड में हुई दो फायर कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत के मामले में परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारियों ने सोमवार को जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष का इजहार किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। जिला प्रधान ने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांग मृतक दोनों कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिया जाए और दोनों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा व एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग पर तो सरकार अमल नहीं कर रही, जबकि विभागीय अधिकारियों की ओर से युवाओं की जान को जोखिम में डालने का काम किया जा रहा है। अनुभवहीन युवाओं से शपथ पत्र लेकर उन्हें गाड़ियों पर भेजा जा रहा है।
खेतों में आगजनी से किसानों की फसलें लगातार जल रही है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। जिला प्रधान ने कहा कि आगामी कड़ी में संघर्ष को और तेज करते हुए 20-21 अप्रैल को काले बिल्ले लगाकर विरोध किया जा रहा है। इसके बाद 24-25 अप्रैल को उल्टा झाड़ू प्रदर्शनकिया जाएगा, जबकि 27-28 अप्रैल को क्रमिक भूख हड़ताल और एक और दो मई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान बलवंत सहारण, मुख्य अग्निशाामक कुलदीप शर्मा, एफओ सुकर्म, नरेश, आईएफओ कुलदीप, एसकेएस से जिला प्रधान मदनलाल खोथ, सचिव रमेश सैनी, इरिगेशन से रमेश, रानियां से मुख्य अग्निशामक ऋषि सिहाग, एफओ हरतलब सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।