कागदाना कन्या विद्यालय की दसवीं में प्रथम स्थान हासिल छात्राओं को 11000 रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया

 

mahendra india news, new delhi
 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कागदाना में आज दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर उत्साह, गर्व और उल्लास से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों तथा शिक्षा प्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में  ओमप्रकाश जी खण्ड शिक्षा अधिकारी भट्टूकलां उपस्थित रहे। उनके साथ प्राचार्य  सुभाष चन्द्र , समाजसेवी एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि  राजेन्द्र बेनीवाल, डॉ धर्मपाल गढ़वाल, जसराम यादव, वेद मोदी, वेद शर्मा, रोहताश शर्मा, विजय शर्मा,अरविंद गेंदर, दुर्गा देवी एस एम सी प्रधान कागदाना, राजबीर प्रधान कागदाना, ताराचंद,सोनू गेंदर सहित अनेक सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान मुख्यातिथि  ओमप्रकाश एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र बेनीवाल ने मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ सिराजुद्दीन एवं उनके छोटे भाई डॉ इस्माइल जी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं को 11,000-11,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाली सभी 16 छात्राओं को 1100-1100 रुपए देकर सम्मानित किया गया।  और 18 छात्राओं के सराहनीय प्रदर्शन करने पर 100-100 रुपये की नगद राशि और सभी छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।परिवार की ओर से आगामी कक्षाओं में भी बोर्ड मेरिट में आने वाली छात्राओं के लिए इसी प्रकार पुरस्कार राशि जारी रखने की घोषणा की गई।

मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में अफसाना, मोनिका, प्रिया, अनु, पारुल, परी, दिशा, मनीषा, कविता, प्रिया, कोमल, सानिया, राधिका, आशा, कविता, जानवी एवं मुस्कान सहित अन्य छात्राओं ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

मुख्यातिथि ओमप्रकाश जी ने अपने संबोधन में छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय की लगातार उपलब्धियों की सराहना करते हुए पूरे स्टाफ की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं छात्राओं की मेहनत को प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।\

अध्यापक अजय नेहरा ने बताया कि इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में 35 छात्राओं में से 16 छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का लगातार चौथे वर्ष शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है तथा लगभग 50 प्रतिशत छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

स्कूल प्रभारी ने बताया कि आज आयोजित जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड में आईना पुत्री राजेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान तथा अक्षरा पुत्री रोहताश ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं योग जैसी गतिविधियों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

विद्यालय स्टाफ में सुनील बेनीवाल, राजीव  बेनीवाल, मोहनलाल अजय नेहरा , कृष्ण कुमार, राखी ललित, निर्मला देवी, सीमा देवी,  नरेश ,सुरेन्द्र बल्हारा, राजेश , सतबीर सिंहमांगेराम तथा  रेखा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फोटो।